चंद्र कुमार निर्णेजक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

 (बिलासपुर)दुर्ग में विगत दिनों हुए होटल पृथ्वी पैलेश में मिरर सलोन एवं ब्यूटी अकैडमी तथा आशीष इन्फोटेक दुर्ग द्वारा आयोजित भव्य ब्यूटी फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर प्रदेश भर से बड़ी संख्या में ब्यूटी एवं मेकअप क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मिरर सलोन की संचालिका परी चंद्राकर ने इस कार्यक्रम के लिए विगत दो महीनो से कड़ी परिश्रम करते हुए अपने समस्त मेकअप आर्टिस्टो के लिए पूर्ण रूप से मॉडल व मेकअप सामग्री अपनी ओर से सुविधा मोहैया करायी परी चंद्राकर का कहना है की इस तरह के कार्यक्रम मेट्रो सिटी में होते है जो परी चंद्राकर ने हमारे छोटे से क्षेत्र में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कौशल प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभा और उत्कृष्ट मेकअप कला के दम पर बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का खिताब हासिल किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने प्रतिभागियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सौंदर्य एवं फैशन उद्योग में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम आयोजक परी चंद्राकर ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा ऐसे आयोजनों को प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

रायगढ़ की प्राची दुबे को ग्लैमरस छत्तीसगढ़ का पुरस्कार मिलना जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्राची की इस सफलता से उनके जान पहचान वाले रिश्तेदारों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।