देवेन्द्र कुमार खूटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा-बालको) वार्डवासियों की आवश्यकताओं और उपलब्ध भूमि की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए साडा कॉलोनी के बुधिया प्लॉट में नागरिकों के लिए सुंदर एवं उपयोगी गार्डन का निर्माण कराया जा रहा है। BALCO CSR के सहयोग से होने वाले इस गार्डन निर्माण कार्य का भूमिपूजन शुक्रवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

गार्डन विकसित होने के बाद क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ, हरित और बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। वहीं बच्चों के लिए खेलने, युवाओं के लिए समय बिताने तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुबह-शाम टहलने और बैठने का सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। स्थानीय नागरिकों ने गार्डन निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड की एल्डरमैन मंदाकिनी त्रिपाठी, पार्षद तरुण राठौर, मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, मंजू कश्यप, शशिभूषण सोनी तथा BALCO CSR से सुभाषिष दास एवं प्रिंसी मैडम सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की बात कही गई। उपस्थित लोगों ने गार्डन निर्माण के लिए पहल करने वाले जनप्रतिनिधियों और BALCO CSR का आभार जताया।

पार्षद तरुण राठौर ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और विकसित वार्ड के निर्माण के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ हरित क्षेत्रों का विकास भी आवश्यक है। गार्डन निर्माण इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।