देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा). मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन समिति के तत्वावधान में मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ द्वारा 10 अक्टूबर, शनिवार को चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।


प्रदर्शनी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, कोरबा में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। इसमें कोरबा क्षेत्र के नवोदित और वरिष्ठ कलाकारों की विभिन्न शैलियों की कलाकृतियां प्रदर्शित होंगी।


आयोजन में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कलेक्टर कुणाल दुदावत, महापौर संजुदेवी राजपूत और निगम कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति रहेगी।


तैयारियों में संयोजक अंकिता सोनी, पूर्व संयोजक मनीषा अग्रवाल, सह-संयोजक गौरीशंकर, मंजुला श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष कुमकुम गुलहरे सहित समिति सदस्य जुटे हैं। आयोजन को यूनुस दानियालपुरी, कमलेश यादव, मुकेश चतुर्वेदी, दिलीप अग्रवाल और कृष्ण कुमार चंदा का संरक्षण प्राप्त है।


मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ ने नगरवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की हैं।