कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में कर्मचारी प्रतिभा मंच जीपीएम के द्वारा जिले के प्रतिभावान बच्चों को मंच दिलाने के लिए लिटिल चैंप 2 का आयोजन किया जा रहा है।। जिसका ऑडिशन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को गुरु मंत्र पब्लिक स्कूल अमरपुर में दोपहर 12:00 से किया जाना है। इस प्रतियोगिता में 6 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया जाना है जो बच्चे एकल नृत्य में रुचि रखते हैं एवं गायन में रुचि रखते हैं उन सभी प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य कर्मचारी प्रतिभा मंच कर रहा है मंच के मुख्य सदस्य पीयूष कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में बच्चों की प्रतिभाओं को मंच देना और उनकी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करवाना उनका उत्साह बढ़ाना कल के क्षेत्र में उनकी रुचि को बनाए रखना यही मंच का उद्देश्य है उन्होंने यह भी बताया कि उनके मंच के द्वारा हर वर्ष जनवरी माह में जिले के प्रत्येक कर्मचारी के लिए वॉइस ऑफ जीपीएम कार्यक्रम करवाया जाता है मंच के सभी सदस्यों ने सभी आमजन साला संचालकों एवं पलक गानों से आह्वान किया है कि आपके मोहल्ले पड़ोस आपकी शाला या आपकी जान पहचान में यदि ऐसे बच्चे जिनकी रुचि गायन और नृत्य में है उनका पंजीयन इस आयोजन में अवश्य कारण और उन्हें मंच देने का सौभाग्य प्राप्त करें उनकी प्रतिभाओं को निखारना ही मंच का पहला कर्तव्य है पीयूष गुप्ता ने यह भी बताया की ऑडिशन में सेलेक्ट फाइनलिस्ट बच्चों को 31 में 2026 को मेगा फाइनल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा और साथ ही जिले के गणमान्य नागरिकों वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रतिभा का सम्मान भी किया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले वर्ष सितंबर माह में लिटिल चैंप वन का आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्र के बच्चों ने गाय की में अपनी प्रतिभा दिखाई थी।इस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंजीयन अवश्य करावे और मंच के उद्देश्य में सहयोग प्रदान करें।