चितरंजन कुमार प्रसाद रिपोर्टर कटघोरा कोरबा

(कोरबा-कटघोरा) शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), कटघोरा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 'कृषि और ग्रामीण परिवर्तन' विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण हुआ। इस विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण सुबह 11:30 बजे से शाम 05:30 तक हुआ।  

इस प्रसारण में सहभागिता के लिए क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों एवं महिला स्व-समूह का तांता लगा रहा।

बजट के प्रावधानों पर चर्चा वेबिनार के माध्यम से प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में तकनीक के समावेश, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में बजट के महत्वपूर्ण प्रावधानों को साझा किया। उन्होंने जोर दिया कि आने वाले समय में तकनीक और आधुनिक सुविधाएं ही किसानों की आय बढ़ाने का मुख्य जरिया बनेंगी।साथ ही साथ कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.पी. सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बजट की नई नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए किसानों का जागरूक होना अनिवार्य है। कार्यक्रम में केंद्र के विशेषज्ञों ने अपनी-अपनी विधाओं में किसानों का मार्गदर्शन किया: सुलोचना भुइयां (मत्स्य विज्ञान) ने नील क्रांति और मछली पालन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। डी. के. तँवर (मृदा विज्ञान) ने मिट्टी परीक्षण और संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह दी। एम. एस. उर्रे (कीट विज्ञान) ने फसलों को बीमारियों से बचाने के लिए वैज्ञानिक उपायों की जानकारी दी। अर्चना कुर्रे (उद्यानिकी) ने सब्जियों और फलों की उच्च मूल्य वाली खेती के लिए प्रोत्साहित किया।  इस कार्यक्रम में आए किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को गौर से सुना और आधुनिक खेती व स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम.पी. सिंह और कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण का विशेष योगदान रहा।