(रायपुर) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर की कीटशास्त्र (Entomology) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में कथित मास्टरमाइंड प्रोफेसर समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई प्रश्नपत्र लीक की शिकायत मिलने के करीब 36 घंटे के भीतर की गई।
पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त 2026 को एजीसीएच-221 (Entomology) की परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र के कुछ सवाल सोशल मीडिया और व्हाट्सप्प पर वायरल होने की सूचना विश्वविद्यालय को मिली। सुबह करीब 8:41 बजे कवर्धा स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के ई-मेल पर सूचना पहुंची, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई।
सीलबंद लिफाफे में किया छेद, मोबाइल कैमरे से बनाया वीडियो
जांच में पुलिस के अनुसार सामने आया कि भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग के प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया ने प्रश्नपत्र वाले सीलबंद लिफाफे को अपने पास ले जाकर उसमें सुई एवं नुकीले उपकरण से छोटा छेद किया। इसके बाद कथित तौर पर मोबाइल कैमरा/वीडियो रिकॉर्डिंग की विभिन्न उपकरण की मदद से अंदर रखे प्रश्नपत्र की रिकॉर्डिंग की गई।
पुलिस का दावा है कि इसके बाद प्रश्नपत्र की सामग्री तैयार कर उसे छात्रों तक पहुंचाया गया और करीब 11 हजार रुपये में बेचा गया। पुलिस ने इस मामले में प्रोफेसर के साथ पांच छात्रों को भी गिरफ्तार किया है।
6 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया के अलावा अजय नायक, त्रिदेव पटेल, नितिन पांडेय, अनुज मिंज और आदित्य साहू शामिल हैं। जांच में सामने आया कि प्रश्नपत्र एक आरोपी से दूसरे छात्रों तक पहुंचा और फिर सोशल मीडिया के माध्यम से इसके प्रसार की जानकारी सामने आई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 हजार रुपये नकद, छह मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग उपकरण, केबल तार, मोबाइल कनेक्टर, सुई, सूजा, कॉपी और फेविकोल सहित अन्य सामग्री बरामद करने की बात कही है। मामले में दो अन्य संदिग्धों के फरार होने तथा उनकी तलाश जारी रहने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।
28 कृषि महाविद्यालयों की परीक्षा से जुड़ा मामला
यह परीक्षा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 28 कृषि महाविद्यालयों में आयोजित होनी थी। प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। मामले में तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज कर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2008 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
100 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा पुलिस सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने जांच की। साइबर टीम ने वायरल प्रश्नपत्र, स्क्रीनशॉट, फोटो, मैसेज और सोशल मीडिया पोस्ट की तकनीकी जांच की तथा प्रश्नपत्र के सबसे पहले प्रसारित होने के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया।
पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पहले दुर्ग निवासी अनुज मिंज तक पहुंच बनाई गई और उसके बाद जांच की कड़ियां जोड़ते हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
पेपर लीक कांड ने विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस की जांच में यह भी महत्वपूर्ण होगा कि प्रश्नपत्र की सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।