(सरगुजा)मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बगीचा, लुंड्रा और बतौली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी स्कॉर्पियो-एन से करीब 138 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 69 लाख रुपये है। गांजा 53 छोटे-बड़े पैकेटों में भरकर वाहन में रखा गया था।
"सुबह 5:30 बजे मिली तस्करी की सूचना"
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 5:30 बजे बगीचा एसडीओपी दिलीप कोसले को मुखबिर से सूचना मिली कि एक थार और स्कॉर्पियो-एन तेज रफ्तार से क्षेत्र से गुजर रहे हैं और इनमें भारी मात्रा में गांजा होने की आशंका है। सूचना के बाद पुलिस ने वाहनों की घेराबंदी शुरू कर दी।
पुलिस की ओर से रास्ते में ट्रक की मदद से बैरिकेडिंग भी की गई, लेकिन संदिग्ध वाहनों ने रफ्तार बढ़ाकर रास्ता बदल लिया। इस दौरान एक आरक्षक और स्थानीय महिला वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बचने की बात भी सामने आई है। इसके बाद लुंड्रा, बतौली और रघुनाथपुर पुलिस को अलर्ट किया गया।
स्कॉर्पियो छोड़ तीन किलोमीटर तक पैदल भागे तस्कर "
पुलिस के मुताबिक बरगीडीह के पैनका पारा के पास स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने वाहन छोड़ दिया और पैदल भागने लगे। करीब तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद आरोपी गन्ने के खेत में जाकर छिप गए।
पुलिस टीम ने खेत की घेराबंदी की। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहा। उसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार हुए दो युवक गाज़ियाबाद के"
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय बलराज सिंह और 23 वर्षीय अजय बंसल, दोनों के हाल मुकाम गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। एक अन्य संदिग्ध के फरार होने की जानकारी दी गई है।
"स्कॉर्पियो से मिले गांजा के 53 पैकेट जब्त"
लुंड्रा पुलिस द्वारा की गई तलाशी में सफेद रंग की स्कॉर्पियो-एन से 53 छोटे-बड़े पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में करीब 138 किलो गांजा पाया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
"तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच"
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। वाहन, फरार आरोपी और गांजे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार थार वाहन का इस्तेमाल स्कॉर्पियो की पायलेटिंग के लिए किए जाने की आशंका भी जताई गई है।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।