चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ के सुपुत्र डॉ. विनोद निर्मलकर के एनसीसी में एसोसिएट लेफ्टिनेंट ऑफिसर के रूप में कमीशन मिलने पर कृषि महाविद्यालय सहित रजक समाज में हर्ष की लहर है। डॉ. विनोद निर्मलकर वर्तमान में ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर कृषि महाविद्यालय बिलासपुर में सहायक प्राध्यापक एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें एनसीसी में यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर समाज के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ बधाई दी है।

डॉ. विनोद निर्मलकर कृषि वैज्ञानिक होने के साथ-साथ एनसीसी के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी उपलब्धि को समाज के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज के प्रतिभाशाली युवा निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं। डॉ. निर्मलकर की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

बधाई देने वालों में राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश महासचिव सुरेश निर्मलकर, चूड़ामणि निर्मलकर, निलेश नर्मदा रजक, राजा निर्मलकर, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ डॉ. उमसेन कनौजे, प्रदेश संयोजक कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, उपाध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर (राजनांदगांव), मोहित रजक (खैरागढ़), राजकुमार रजक पेंड्रा, रामेश्वर निर्मलकर (बिलासपुर), संरक्षक धुरसाय निर्मलकर (कोरबा), ज्ञान सिंह निर्मलकर (जांजगीर), कोषाध्यक्ष महेश कर्ष, भरत निर्मलकर (धमतरी), दिनेश निर्मलकर (गरियाबंद), पवन गंगवेर (बालोद), गिरधारी निर्मलकर (बेमेतरा), शिव निर्मलकर (कबीरधाम), पुरुषोत्तम निर्मलकर, दुर्गा रजक (लोरमी), विनोद कौशिक (लोरमी), मुंगेली, डॉ. बीआर निर्मलकर (कोरबा), धुरसाय रजक, कुंजराम निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर (महासमुंद), बिलासपुर संभाग से डी आर कर्ष डामन सिह निर्मलकर ईशवर कर्ष लक्ष्मीकांत निणे॔जक, माखन निर्मलकर हरिशंकर निर्मल कर पित्रेश उजागर श्रवण निर्मलकर डॉ प्रदीप निणे॔जक , रामनाथ निर्मलकर जिला अध्यक्ष बहोरन कर्ष नारद रजक सुशील निर्मलकर महासचिव सखाराम निर्मलकर दयाराम निर्मलकर श्रवण निर्मलकर विमल रजक जय निणे॔जक दूज राम रजक संतोष निर्मलकर जगदीश निर्मलकर दरसराम कर्ष रामबाबू कर्ष प्रदेश मीडिया प्रभारी चंद्र कुमार निणे॔जक ने डा०विनोद निर्मलकर को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं सफल भविष्य की कामना की और बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन बधाई दिए।