दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा-बालको)शिवनगर रुमगरा में श्री नवदुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति की ओर से नवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, ज्योति कलश स्थापना और आरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। प्रतिदिन श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

समिति द्वारा नवरात्रि पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। दुर्गा प्रतिमा के लिए कोमल सिदार एवं पूर्व पार्षद का सहयोग रहा। वहीं, ज्योति कलश के लिए बद्रीका चंद्रा, हेमलाल चंदा का योगदान रहा। पूजन सामग्री की व्यवस्था में छेदी राम चौहान, डॉ. टी.एन. चंद्रा, दीपक शर्मा और संतोष सोनी ने सहयोग प्रदान किया।

माता की आरती के लिए बजरंग बहादुरा एवं उनके परिवार की ओर से सहयोग दिया गया। वहीं, नव श्रृंगार की व्यवस्था में टीकाराम चंद का योगदान रहा। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले जागरण कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए भरत पाल ने 30 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया।

समिति के सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से धार्मिक आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। नवरात्रि के दौरान माता की आराधना, पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की सेवा में जुटे हैं।


नवरात्रि पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी सहयोग का संदेश भी दे रहा है। समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।