चितरंजन कुमार प्रसाद रिपोर्टर कोरबा

  (कोरबा)उपायुक्त सहकारी संस्थाएं कोरबा मती मिंज के द्वारा हरदी बाजार शाखा के अधीनस्थ सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों को पुनर्गठन योजना के तहत अलग होकर बनाए गए नवीन समिति एवं प्रभावी समिति में प्रशासकीय दृष्टिकोण से व्यवस्था के आधार पर कार्यों के सुचारू संचालन के लिए अधिकृत किया गया है , जिन कर्मचारियों को उनके समिति के सम्मुख कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है उन्हें तत्काल उसे समिति में जाकर कार्य सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आदेशित किया गया है। हरदीबाजार शाखा के तीन समिति है जहां से तीन नवीन समिति भी अस्तित्व में आया है जहां मूल समिति के ही कर्मचारी स्थानांतरित हुए हैं नवीन समिति कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सहकारी समिति कर्मचारियों का स्थानांतरण हुआ है, उतरदा समिति से अलग होकर बोईदा नवीन समिति बना है, इसी प्रकार हरदी बाजार समिति से अलग होकर नोनबिरा नवीन समिति,कोरबी समिति से अलग होकर ढोलपुर नवीन समिति बना है इन समितियां में कार्य विभाजन को लेकर कर्मचारियों के बीच आपसी सामंजस्य नहीं बन पा रहा था जिससे आए दिन इन समितियां में विवाद उत्पन्न हो रहा था इस विवाद को उपायुक्त सहकारी संस्थाएं के द्वारा तुरंत संज्ञान में लिया गया और प्रशासनिक कसावट के लिए उक्त समितियां में कर्मचारियों का तत्काल स्थानांतरण किया गया। दिन में उतरता समिति में श्रीमती सविता कंवर कंप्यूटर ऑपरेटर, किशन कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर, चमरू सिंह नेताम भृत्य, नवीन समिति बोईदा में समार सिंह लिपिक, सुश्री लता सिदार लेखापाल ,समिति हरदी बाजार में पुरुषोत्तम कुमार विक्रेता अभिषेक तिवारी कंप्यूटर ऑपरेटर पंचराम यादव भृत्य, नवीन समिति नोनबिर्रा में डाकेश्वर पांडेय प्रभारी संस्था प्रबंधक ,अमर राठौर कंप्यूटर ऑपरेटर, समिति कोरबी में घनश्याम जायसवाल प्रभारी संस्था प्रबंधक,भूपेंद्र तिवारी कंप्यूटर ऑपरेटर,पवन राठौर भृत्य नवीन समिति ढोलपुर में समुंद सिंह सरोते लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर, शैलेंद्र राठौर कंप्यूटर ऑपरेटर पदस्थ किए गए हैं इन सभी समिति कर्मचारियों को पदस्थ किए गए समितियों में कार्य को सुचारू रूप से व्यवस्थित कार्य करने की आदेशित किया गया है ताकि किसानों को शासन के महत्वपूर्ण कार्य का लाभ मिल सके समय पर खाद बीज उपलब्ध हो सके किसी प्रकार की किसानों को समस्या ना हो इस बात का विशेष रूप से ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया है।