यतेंद्र जीत सिंह "छोटू" जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़

(खैरागढ़)क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर छुईखदान में भव्य सम्मान समारोह एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।। इस अवसर पर जिले के साहित्यकारों तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान भी किया जाएगा।। विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की विधायिका यशोदा नीलांबर वर्मा का जन्मदिन छुईखदान स्थित मंगल भवन में दोपहर 12:30 बजे जिलेवासियों की उपस्थिति में केक काटकर मनाया जाएगा।। इसके साथ ही विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा को मोतीचूर के लड्डुओं से तौलकर विशेष सम्मान दिया जाएगा।। इसके बाद विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा जिले के नागरिकों और कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगी।। कार्यक्रम में जिले से पहुंचे साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा तथा साहित्यकारों द्वारा कविता पाठ भी किया जाएगा।। दो बार की लोकप्रिय विधायक के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले भर के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।। विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विधायक जी के जन्मदिन को यादगार बनाएं।।