सर्वमंगला मंदिर से कनकी धाम तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर की मुलाकात, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए संस्था ने की विशेष तैयारियां

अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा-तरदा) सावन माह में सर्वमंगला मंदिर से कनकी धाम तक बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए निःस्वार्थ युवा सेवा समिति तरदा द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया।


समिति के संस्था प्रमुख राजकुमार जायसवाल , अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, सचिव राजू सिंह कंवर, शैलेन्द्र पटेल, रामविनय पटेल, उमाशंकर पटेल, अमित पटेल, नितेश पटेल ने पुलिस प्रशासन से कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। समिति ने कहा कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल कांवड़ लेकर सर्वमंगला मंदिर से कनकी धाम पहुंचते हैं, ऐसे में पूरे यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक है।


हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निःस्वार्थ युवा सेवा समिति तरदा श्रद्धालुओं की सेवा एवं सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है। समिति द्वारा यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद वितरण, पेयजल, चाय एवं आवश्यक सहयोग की व्यवस्था की जा रही है।


समिति के सदस्यों ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवता की भावना का भी प्रतीक है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए समिति प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करती रहेगी।


समिति ने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें और स्वच्छता बनाए रखें, ताकि सभी श्र