चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब दरबार से श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी आनंदपुर दरबार से प्रारंभ होकर हेमू कॉलोनी चौक, मुख्य डाकघर और मध्य नगरी चौक होते हुए आजाद नगर पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर संगत और पंचायत के प्रमुखों ने पुष्पवर्षा एवं हर्षोल्लास के साथ प्रभात फेरी का स्वागत किया। आजाद नगर पंचायत की ओर से भी श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी ने विश्व कल्याण, सुख-शांति और मानवता की भलाई के लिए अरदास की। भाई साहब मनप्रीत सिंह जी एवं बबल भाई साहब ने मधुर भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। पूरे मार्ग में गुरु नानक देव जी के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

दरबार की ओर से समाज के लोगों से अपील की गई कि दरबार में निरंतर चल रहे पांच जपजी साहिब के पाठ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें। साथ ही प्रभात फेरी में भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।

प्रभात फेरी में दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी, सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, नंदलाल बजाज, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखिजा, मेघराज नारा, जगदीश जग्यासी, पार्षद कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, पलक हरजपाल, अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज, बलराम रामानी, डॉ. हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, साहिल, नंदलाल पोपटानी, सोनिया कलवानी, मनन, डॉ. सोनम, अक्षय, दीपक लालवानी, नीलम लालवानी, रोशन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादारी उपस्थित रहे।