(बिलासपुर,) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर परिसर में स्थापित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय साहस, त्याग, बलिदान तथा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष को स्मरण किया गया। साय ने विश्वविद्यालय परिसर में जनजातीय वीथिका का अवलोकन किया।
भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महान जननायक थे, जिन्होंने अल्पायु में ही ब्रिटिश शासन की शोषणकारी नीतियों के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित कर ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता, स्वाभिमान और सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण का संदेश दिया।उनके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक बना। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन देशभक्ति, साहस, सामाजिक एकता और अधिकारों के प्रति जागरूकता की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय वीथिका का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए जनजातीय वीथिका का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री साय ने भारतीय जनजातीय नायकों के जीवन, संघर्ष, वीरता एवं देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान पर आधारित गैलरी का अवलोकन कर प्रदर्शित जानकारियों की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनजातीय महापुरुषों का त्याग, बलिदान एवं संघर्ष हमारी गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। जनजातीय वीथिका के माध्यम से युवा पीढ़ी को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं महान नायकों के योगदान से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की स्थापना से विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं युवा पीढ़ी को उनके महान व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा प्राप्त होगी। यह प्रतिमा जनजातीय समाज की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल एवं सुशांत शुक्ला, जी जी यू विवि कुलपति आलोक चक्रवाल,क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, महापौर पूजा विधानी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह प्रोफेसर , विद्वान और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।