भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह रायपुर में आयोजित
चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर
(बिलासपुर) भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य में स्काउटिंग गतिविधियों के विस्तार, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने संगठन को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए स्काउटिंग की मूल भावना, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण तथा युवाओं में सेवा और नेतृत्व के गुण विकसित करने पर विशेष जोर दिया।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ द्वारा गुरुवार, 19 नवंबर को रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में डॉ. खंडेलवाल ने खरगोश और कछुए की कहानी के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति, निरंतर प्रयास और धैर्य का संदेश रोचक अंदाज में दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और युवाओं को सेवा एवं नेतृत्व के अवसर प्रदान करना स्काउटिंग के विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अशोक अर्गल, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा तथा नेशनल ट्रिब्यून के संपादक एवं हरियाणा बीएसजी के उपाध्यक्ष नरेश कौशल उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने की। उन्होंने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ निरंतर नए आयाम स्थापित कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने राज्य में संचालित विभिन्न स्काउटिंग गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय निदेशक अमर बी. छेत्री, राज्य उपाध्यक्ष विजय केसरवानी एवं कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, राज्य मुख्यालय आयुक्त रविश गुप्ता तथा रायपुर जिला अध्यक्ष . स्वामी और कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सादिक शेख मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन राज्य आयुक्त (रोवर) अशोक देशमुख ने किया तथा आभार प्रदर्शन राज्य सचिव अमित क्षत्रिय ने किया।
*बिलासपुर जिले के स्काउटर-गाइडर हुए ससम्मानित*-
समारोह में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ स्काउटर-गाइडर एवं पदाधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और संगठन के प्रति योगदान के लिए विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मान से नवाजा गया।
दीर्घ अलंकरण पुरस्कार से संयुक्त राज्य सचिव बीना यादव को सम्मानित किया गया। वहीं आरती राय एवं डॉ. नवनीत कौशिक को बेसिक कमिश्नर प्रमाण पत्र एवं पार्चमेंट प्रदान किया गया। संतोष कुमार त्रिपाठी तथा भूपेन्द्र शर्मा (ए.एल.टी. रोवर स्काउट लीडर) को प्रमाण पत्र, बिट्स एवं ऑनरेबल चार्ज देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में हिमालय वुड बैज से रेंजर लीडर निधि कश्यप, कौशल्या साहू एवं फ्लॉक लीडर रेबिका पूनम खेस को प्रमाण पत्र एवं पार्चमेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के सहायक राज्य आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव, जिला मुख्य आयुक्त राजेन्द्र साहू, जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट टुकेश्वर यादव, दिनेश जायसवाल, राजेश सोनथालिया ,जिला सचिव लता यादव तथा जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेन्द्र बाबू टंडन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड माधुरी यादव, संयुक्त सचिव शत्रुहन सूर्यवंशी ,विकास खण्ड सचिव अपर्णा सारखेल, संतोष तंबोली, डॉ भारती दुबे, नवीन यादव, एवं जिला के स्काउटर -गाइडर पदाधिकारीकारी स्काउट -गाइड, रोवर्स रेंजर्स सम्मिलित हुए।
इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बिलासपुर जिले के स्काउटर-गाइडर एवं पदाधिकारियों को मिली यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है। उनके सम्मान से जिले में स्काउटिंग गतिविधियों को नई प्रेरणा मिलेगी तथा युवाओं में सेवा, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की भावना को और मजबूती मिलेगी।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।