चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक लोककला को बढ़ावा देने के लिये ग्राम पंचायत लोखंडी में द्वितीय वर्ष रावत नाच महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन सोमवार 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा। आयोजन को लेकर यादव समाज एवं ग्राम पंचायत लोखंडी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह शामिल होंगे। वहीं अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य भारती माली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक गुरुजी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विशाल सिंह एवं तखतपुर सभापति परमेश्वर पटेल उपस्थित रहेंगे।

इसी तरह विशिष्ट अतिथि के रूप में गनियारी के पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ पटेल, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र वस्त्रकार, विधायक प्रतिनिधि डॉ. प्रीतम पटेल एवं शाला अध्यक्ष चंद्र गोपाल निर्मलकर शामिल होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन यादव समाज लोखंडी एवं ग्राम पंचायत लोखंडी के समस्त पंचगणों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री बलराम पटेल, उपसरपंच बसंत गढ़ेवाल, पूर्व रजक समाज अध्यक्ष रामेश्वर निर्मलकर एवं भाजपा जिला मंत्री अजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।


महोत्सव के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष मन्नू यादव, उपाध्यक्ष सुखदेव यादव, सचिव रामेश्वर यादव एवं कोषाध्यक्ष शंकर यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सहयोगी सदस्यों में कन्हैया यादव (राजू यादव, पंच), देव लाल यादव एवं बलराम यादव शामिल हैं।

विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार

रावत नाच महोत्सव में विजेता प्रतिभागियों एवं टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है। इसमें प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपये परमेश्वर पटेल के सौजन्य से, द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपये रामेश्वर निर्मलकर के सौजन्य से तथा तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपये श्री विश्वनाथ पटेल के सौजन्य से प्रदान किया जाएगा। वहीं सातवां पुरस्कार 3,100 रुपये ग्राम पंचायत लोखंडी के सरपंच एवं समस्त पंचगणों के सौजन्य से दिया जाएगा।

आयोजन समिति ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रावत नाच महोत्सव की रौनक बढ़ाने तथा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में सहभागी बनने की अपील की है।