संभागीय समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से कई ऐतिहासिक निर्णय, सामाजिक कुरीतियों पर लगेगी रोक
चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर
(बिलासपुर) कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति, संभाग बिलासपुर की संभागीय समीक्षा बैठक रविवार को जरहाभाठा स्थित सामुदायिक भवन में संभागीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत निर्णेजक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ संत शिरोमणि गाडगे महाराज की पूजा-अर्चना एवं उपस्थित पदाधिकारियों के स्वागत-सम्मान के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजन समिति ने शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा समाज से जुड़े लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।
बैठक में समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विवाह एवं अन्य उत्सवों में डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि डीजे से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए यह निर्णय समाज की परंपराओं और सामाजिक मर्यादा को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा मृत्यु भोज जैसे शोक कार्यक्रमों में विभिन्न प्रकार के मिष्ठान वितरण पर रोक लगाते हुए केवल सामान्य भोजन परोसने का निर्णय लिया गया। वहीं अंत्येष्टि कार्यक्रमों में निकट संबंधियों द्वारा ही कफन भेंट करने तथा अन्य समाजजनों से कफन के स्थान पर शोकाकुल परिवार को यथासंभव आर्थिक सहयोग देने का आह्वान किया गया।
बैठक में शिक्षा को समाज के विकास का आधार मानते हुए बालिका शिक्षा को विशेष प्रोत्साहन देने, विद्यार्थियों के लिए नई कार्ययोजनाएं तैयार करने तथा सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। इस बैंठक मे पूर्व संभागी अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर को कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा गौ विज्ञान एवं जैविक कृषि में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया था इसके उपरांत आज समाज द्वारा विशाल निर्मलकर को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया । अध्यक्ष लक्ष्मीकांत निर्णेजक ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक एकता से ही संभव है। कार्यक्रम का सफल संचालन संभागीय महासचिव शाखा राम निर्मलकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन हरिशंकर उजागर ने व्यक्त किया। बैठक में संभाग, जिला एवं परिक्षेत्र के सैकड़ों समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।