पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर बांकी मोंगरा में नाराजगी,प्रेस क्लब बांकी मोंगरा के पत्रकारों द्वारा भागवत विश्वकर्मा के समाचार बहिष्कार का निर्णय
(कोरबा-बांकीमोंगरा) पत्रकारों के सम्मान और पत्रकारिता की गरिमा से जुड़े मुद्दे को लेकर बांकी मोंगरा प्रेस क्लब भवन में पत्रकारों की आवश्यक बैठक एवं प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। बैठक में सोशल मीडिया पर पत्रकारों के लिए कथित रूप से ‘गोदी’ और ‘गुलामी मीडिया’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर पत्रकारों ने नाराजगी व्यक्त की।
बैठक में पत्रकारों ने कहा कि वैचारिक मतभेद और असहमति लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी पत्रकार अथवा पूरे पत्रकार समुदाय को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना पत्रकारिता की गरिमा के विरुद्ध है। पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य किसी व्यक्ति अथवा राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में खड़ा होना नहीं, बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है।
भागवत विश्वकर्मा के समाचारों के बहिष्कार का निर्णय
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने सर्वसम्मति से भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा द्वारा पत्रकारों के लिए कथित तौर पर ‘गोदी’ एवं ‘गुलामी मीडिया’ जैसे शब्दों के प्रयोग के विरोध में उनके समाचारों के बहिष्कार का निर्णय लिया।
निर्णय के अनुसार, भागवत विश्वकर्मा की उपस्थिति वाले कार्यक्रमों, उनके नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों अथवा ऐसे सार्वजनिक मंचों पर जहां वे मौजूद हों, बांकी मोंगरा क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा समाचार कवरेज नहीं किया जाएगा।
पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी व्यक्ति के प्रति व्यक्तिगत दुर्भावना के उद्देश्य से नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की गरिमा के प्रति सामूहिक विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से लिया गया है।
पत्रकार एकता और स्वतंत्र पत्रकारिता पर जोर
बैठक में पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अलग-अलग विचारधाराएं और व्यक्तिगत मत हो सकते हैं, लेकिन पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर एकजुटता आवश्यक है। पत्रकारों ने एक-दूसरे के सम्मान की रक्षा करने तथा किसी पत्रकार के साथ अपमानजनक व्यवहार होने पर सामूहिक रूप से आवाज उठाने का संकल्प लिया।
बैठक में यह भी कहा गया कि पत्रकारों की एकता किसी व्यक्ति या संस्था के विरोध में नहीं, बल्कि सम्मानजनक, स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के पक्ष में होनी चाहिए। पत्रकार समुदाय ने अपने पेशे की गरिमा और पत्रकारिता की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।