देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा-बालको) 25 अगस्त 2026, मंगलवार को झेरिया बरेठ धोबी समाज, संभाग बिलासपुर, कोरबा परिक्षेत्र-बालको इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महान समाज सुधारक संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धाभाव से किया गया।

इस अवसर पर समाजजनों ने संत गाडगे महाराज के स्वच्छता और सामाजिक सेवा के संदेश को आत्मसात करते हुए मड़वा रानीदाई परिसर, बालको स्थित सामुदायिक भवन के सामने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। समाज के सदस्यों ने स्वयं झाड़ू उठाकर परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

संत गाडगे महाराज की जय!

संत गाडगे महाराज की जय!

संत गाडगे महाराज की जय!

कार्यक्रम के दौरान “स्वच्छता ही सेवा है और जनसेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है” का संदेश दिया गया। उपस्थित समाजजनों ने संत गाडगे महाराज के जयकारे लगाते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं सम्मानित समाजजनों टी.आर. बरेठ, पी. बरेठ, डी.आर. बरेठ, महेतर राम बरेठ, संभागीय उपाध्यक्ष गिरधारी बरेठ, मीडिया प्रभारी बालमुकुंद बरेठ एवं सामाजिक कार्यकर्ता भागवत बरेठ सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम गिरधारी बरेठ, संभागीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस दौरान “संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जय”, “झाड़ू वाले संत गाडगे बाबा की जय” तथा “स्वच्छता और सामाजिक समरसता के प्रतीक संत गाडगे महाराज की जय” के जयघोष से परिसर गूंज उठा। समाजजनों ने स्वच्छता को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।