भोलाशंकर रिपोर्टर कुसमुंडा कोरबा

(कोरबा) वरिष्ठ समाजसेवी एवं अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर को समाज सेवा, संगठन विस्तार तथा राठौर समाज को सशक्त एवं संगठित करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मध्यप्रदेश के सीहोर में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राठौर क्षत्रिय समाज, सीहोर द्वारा प्रदान किया जाएगा।

जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार सम्मान समारोह का आयोजन 19 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे प्रेमी पैलेस, मंडी थाना के सामने, गल्ला मंडी, सीहोर (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा। समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

राठौर क्षत्रिय समाज, सीहोर ने आमंत्रण पत्र में चुलेश्वर राठौर के नेतृत्व, संगठन क्षमता तथा समाजहित में किए जा रहे निरंतर कार्यों की सराहना की है। समाज के पदाधिकारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाज सेवा की कामना करते हुए सम्मान समारोह में उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया है।

चुलेश्वर राठौर लंबे समय से सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से अनेक सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिली है, जिसके चलते उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मान भी प्राप्त हुआ है।

सीहोर में होने वाले इस सम्मान समारोह के आमंत्रण की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ सहित राठौर समाज के लोगों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों में खुशी का माहौल है। सभी ने इसे समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए चुलेश्वर राठौर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।