"नशा मुक्त भारत अभियान"-2026 के तहत् हज़ारों युवा लेंगे "नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत" का संकल्प..

अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में "माय भारत युवा कार्यक्रम" का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।


इस कड़ी में "माय भारत कार्यक्रम" के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि दिनांक 2 अगस्त,2026 रविवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा में प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं।

इस कार्यक्रम में भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के 10000 स्थानों पर युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के युवाओं से "नशामुक्त युवा - नशामुक्त भारत" बनाने के वर्चुअल संवाद के साथ ही कोरबा जिले में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का शुभारंभ होगा, जिसके तहत् सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों, सभी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों सहित विभिन्न स्थानों में सतत् रूप से "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" के तहत हजारों छात्र-छात्राओं, युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों को "नशा मुक्त युवा-नशा मुक्त भारत" बनाने की शपथ दिलाई जावेगी।


उन्होंने बताया कि दिनांक 2 अगस्त 2026,को शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज कोरबा में आयोजित "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राएं एवं युवाजन प्रधान मंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुनेंगे तथा "नशामुक्त युवा- नशामुक्त भारत" बनाने का संकल्प लेंगे।


"नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कोरबा शहरी क्षेत्र के सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों,हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं एवं युवाजन सम्मिलित होंगे।