सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(रायपुर)प्रार्थी पिंटू साहू ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रामनगर, कबीर चौक स्थित सब्जी बाजार में सब्जी विक्रय का कार्य करता है। उसके पास एक तीनपहिया मालवाहक ऑटो क्रमांक सीजी 04 एमबी 6240 है, जिसका उपयोग वह बाजार से सब्जी लाने-ले जाने एवं रखने के लिए करता है। प्रार्थी दिनांक 07.07.2026 की रात्रि लगभग 11ः00 बजे अपने उक्त मालवाहक ऑटो को कबीर चौक, रामनगर स्थित सब्जी बाजार में लॉक कर खड़ा किया तथा अपने घर चला गया। दिनांक 08/07/26 को सुबह जाकर देखा तो उक्त वाहन खड़ी किये गये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात आरोपी प्रार्थी की खड़ी उक्त वाहन को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 280/26 धारा 303(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करने के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया।


साथ ही वाहन चोरी के पुराने आरोपियों की जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी की पहचान हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान टीम को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर अनिल कुमार नेताम को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त वाहन को चोरी करना स्वीकार किया। 


आरोपी अनिल कुमार नेताम को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से तीनपहिया मालवाहक ऑटो क्रमांक सी जी 04 एम बी 6240 कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 


आरोपी जिला धमतरी के थाना कुरूद एवं थाना कोतवाली धमतरी क्षेत्र में पूर्व में भी वाहन चोरी की 03 घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उक्त मामलों में आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद एवं थाना कोतवाली, जिला धमतरी में वाहन चोरी के 03 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।


गिरफ्तार आरोपी - अनिल कुमार नेताम पिता सतीश कुमार नेताम उम्र 26 साल निवासी सेलदीप थाना कुरूद जिला धमतरी। हाल पता - कमल विहार थाना टिकरापारा रायपुर।