दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा-बालको नगर)युवा दुर्गा पूजा उत्सव समिति, सेक्टर-4 बालको नगर द्वारा इस वर्ष दुर्गा उत्सव को विशेष आकर्षण और भव्यता के साथ मनाया गया। समिति की ओर से आयोजित भव्य डांडिया उत्सव में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण के साथ उत्सव और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।

इस वर्ष सेक्टर-4 के दुर्गा पंडाल में पहली बार माँ दुर्गा के नवदुर्गा स्वरूपों को एक साथ विराजित किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। माता रानी के नौ स्वरूपों के एक साथ दर्शन कर भक्तों ने स्वयं को धन्य महसूस किया। पंडाल की आकर्षक साज-सज्जा और धार्मिक वातावरण ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया।

सेक्टर-4 का दुर्गा पंडाल वर्षों से अपनी विशेष एवं आकर्षक लाइटिंग के लिए जाना जाता है। हर वर्ष यहां की रोशनी, सजावट और पंडाल की भव्यता लोगों को आकर्षित करती है। इस बार भी आकर्षक विद्युत सज्जा, माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन और भव्य डांडिया आयोजन ने उत्सव को यादगार बनाया।

युवा दुर्गा पूजा उत्सव समिति सेक्टर 4 , बालको नगर, कोरबा का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। समिति के सदस्यों के सामूहिक प्रयासों और सहयोग से दुर्गा उत्सव को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया।

इस आयोजन में समिति के प्रमुख सदस्यों अविनाश जायसवाल, अमित चौहान, आदि नारायण, राजेश नागराज, रवि महाडिक, राजशेखर साहू, रघुराज सिंह एवं सूर्या स्वर्णनाकर और राहुल प्रसाद,राहुल शर्मा, अभिसेक जॉन, गौतम वैष्णव,नितेश यादव, तेजस्वी साहू, रोहन यादव,अभिषेक मरावी,अमन साहू,प्रिंस शाह, कान्हा, लक्ष्य दिव्य,संजू सिंह धुर्वे ,विनय रामटेके,सुरेश साहू, परमेश्वर देशमुख और धीरेन्द्र कनाटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

युवा दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।