कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)ग्राम बहरी झोरकी में शासकीय शिक्षक कृष्णा लाल लकड़ा एवं उनसे जुड़े अन्य व्यक्तियों पर कथित अवैध धर्मांतरण कराए जाने की शिकायत को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने शासकीय शिक्षक कृष्णा लाल लकड़ा एवं उनके परिवार सहित ध्यान सिंह केरकेट्टा, नितेश केरकेट्टा, विजय केरकेट्टा एवं बिटकू लाल की कथित भूमिका की जांच कराने की मांग रखी है।

इसके साथ ही संबंधित व्यक्तियों के आय के स्रोत, आय-व्यय एवं संपत्ति की जांच सक्षम विभाग से कराने तथा उनके जाति प्रमाण पत्रों की वैधता की जांच संबंधित राजस्व अधिकारियों से कराने की मांग की गई है।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि ग्राम बहरी झोरकी में कथित धर्मांतरण से संबंधित शिकायतों एवं उपलब्ध साक्ष्यों की गंभीरता से जांच की जाए। यदि जांच में अवैध धर्मांतरण अथवा किसी अन्य कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

संगठन ने मामले की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम गठित करने तथा जांच की प्रगति से शिकायतकर्ताओं को अवगत कराने का भी आग्रह किया है।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में किसी भी प्रकार का पक्षपात किए बिना निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। संगठन ने कहा कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में किसी भी प्रकार का पक्षपात किए बिना निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। संगठन ने कहा कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।इस मांग को लेकर स्वामी कृष्णप्रपन्नाचार्य जी महराज,बजरंगदल विभाग संयोजक सागर पटेल,जिला मंत्री प्रकाश साहू,जिला सह मंत्री निखिल परिहार,जिला संयोजक रविंद्र कैवर्त,सह संयोजक विनय पांडे,आशीष श्रीवास्तव,उत्तम राय,बृजेश पूरी अभिषेक जायसवाल,शिवम साहू,भूपेंद्र चौधरी,शुभम गुप्ता,संदीप चौधरी,बृजेश सोनी,रूपेश साहू, चौथराम,नेमसिंह, गीतलाल, गयाराम,नारायण,देवेश,अंचल, साजन यादव, शैलेश जायसवाल,दीपक विश्वकर्मा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।