* पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
*जांजगीर-चांपा एवं शक्ति जिले के शहीद परिवारों को शॉल श्रीफल देकर किया सम्मान
अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़
(जांजगीर-चांपा)कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन खोखरा-भांठा, जांजगीर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित स्मृति दिवस परेड में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहीदों को सलामी देकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में जिला जांजगीर-चांपा एवं जिला शक्ति के शहीद परिवार शामिल हुए।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने देशभर में 01 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के मध्य कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए 154 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों का वाचन किया। इसके पश्चात शहीदों की सूची शहीद स्मारक पर रखी गई तथा पुलिस जवानों द्वारा शोक शस्त्र की कार्रवाई कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को भारत-चीन सीमा पर हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 10 वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी शहादत की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
शहीदो के परिजनों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, कलेक्टर जनमेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जांजगीर-चांपा जिले के शहीद प्रआर. रामशंकर पाण्डेय, आरक्षक रामकुमार कश्यप, उपनिरीक्षक लोकेश टंडन, आरक्षक समय लाल कश्यप एवं उपनिरीक्षक रुद्रप्रताप सिंह तथा शक्ति जिले के शहीद उपनिरीक्षक दीपक भारद्वाज, आरक्षक मनोहर लाल चंद्रा, आरक्षक मनोज कुमार बरेठ एवं आरक्षक कमलेश कुमार साहू के परिवारों का सम्मान किया।
उपस्थित शहीद परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, उनके साथ आत्मीय चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।
पुलिस स्मृति दिवस वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ उनके परिवारों के प्रति सम्मान, संवेदना और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। देश की आंतरिक सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में 11वीं बटालियन पुटपुरा, जांजगीर के सेनानी विमल बैस, ASP सक्ती पंकज पटेल, DSP मुख्यालय जांजगीर विजय कुमार पैकरा, SDOP चांपा लौकेश बंसल, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, जिला सेनानी योगिता साहू, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा, स्थापना प्रभारी कृष्ण साहू, सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, कोतवाली जांजगीर प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।