कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम

 (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)दिनांक 20.06.2026 के सुबह 11.00 बजे गिरीश यादव पिता रंजित यादव उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम उषाढ थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही को पिस्टल दिखाकर उसके घर से दो अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा अपहरण कर बलेनो कार में बैठाकर ले जाने की घटना की रिपोर्ट थाना मरवाही में पीडित की पत्नी के द्वारा दर्ज कराया गया , जिस पर थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 333, 140(3), 351(3), 3(5) BNS, 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारियों को दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक जीपीएम मनोज खिलारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जिला साइबर सेल जीपीएम एवं थाना मरवाही की संयुक्त टीम द्वारा लगातार डिजिटल ट्रैकिंग एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही किया गया ।

इसी क्रम में पीडित गिरीश यादव के घर में छुटे मोबाईल पर अज्ञात मोबाईल धाकर के द्वारा कॉल करके गिरीश यादव को छोडने के एवज में 20,000,00/-(बीस लाख रू.) की मांग एवं नही देने पर जान से मारने की धमकी भरे कॉल आने लगे जिस पर उक्त नंबर का सीडीआर , टावर लोकशन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के सही लोकेशन का पता लगाया गया तथा विभिन्न राज्यों में पुलिस टीम भेजा जाकर अपहृत गिरिश यादव को सही सलामत बरामद किया गया साथ ही 03 अपहृर्ताओ को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया बाद आज दिनांक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मरवाही के समक्ष पेश कर आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम विवेचना किया जायेगा ।

  

गिरफ्तार आरोपी - पुंडलिक केंद्रे (1)पिता लक्ष्मण केंद्रे जाति बंजारी उम्र 37 साल साकिन (2) उमरगा (रेतू) थाना जलकोट जिला लातूर महाराष्ट ( 3)चंद्रेशखर पिता गंगाराम उम्र 30 साल साकिन बाशनी जोधपुर सरस्वती नगर ओम कालोनी जिला जोधपुर राजस्थान (4)शेषपाल सिंह पिता हरि प्रसाद सिंह जाति यादव उम्र 30 साल साकिन नगला भिक्की सुराया थाना एंका जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.)

बरामद सामग्री - एक पिस्टल एवं 6 नग जिंदा कारतूस,6 नग एन्ड्राईड मोबाईल फोन, एक स्कार्पियो एन वाहन जिसमें नीली बत्ती एंव पुलिस लिखा प्लेट लगा हुआ है 

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक जीपीएम मनोज खिलारी के मार्गदर्शन में अविनाश कुमार मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपीएम, राजेश देवांगन एसडीओपी मरवाही, निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह थाना प्रभारी मरवाही ,निरीक्षक अंजना केरकट्टा थाना प्रभारी अजाक, उप निरीक्षक श्यामलाल गढेवाल थाना मरवाही, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव थाना अजाक, उप निरीक्षक सनत मात्रे थाना गौरेला, सउनि नवीन मिश्रा चौकी प्रभारी सिवनी एवं जिला साइबर सेल जीपीएम की टीम सउनि मनोज हनोतिया सायबर सेल प्रभारी जीपीएम,प्र.आर.रवि त्रिपाठी,आर.दुष्यंत मसराम तथा थाना मरवाही के उप निरीक्षक रोहित डहरिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दुर्गेश , प्रशिक्षु उप निरीक्षक अमित कुमार साहू, प्र.आर. मनोरंजन कुजूर ,प्र.आर. जगदीश नामदेव, प्र .आर.गुलाब प्रजापति, प्र.आर.अजय सिंह,प्र.आर. अशोक गौतम,आरक्षक राजेश शर्मा, मनोज मरावी, अशोक कुमार, अनिल पैकरा, चितर सारठे , दीपक पाण्डेय ,म.आर.सरिता मरावी, नगर सैनिक भूपत सिंह, रोशन लहरे, म.नगर सैनिक निर्मला मिंज, सरोज मरावी की उल्लेखनीय भूमिका रही ।