आगामी जिला चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा, 8 अक्टूबर को अगली बैठक

देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा-बालको) सतगुरु मानिक गुरु धाम, बालको में संयुक्त मानिकपुरी पनिका समाज कोरबा जिला की कोर कमेटी एवं मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार बालको ब्लॉक के ब्लॉक एवं सोसायटी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जिला चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला चुनाव की प्रक्रिया, पदाधिकारियों की भूमिका तथा समाज के विभिन्न स्तरों पर संगठन को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने चुनाव को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की।

बैठक में जिला चुनाव अधिकारी रवि मानिकपुरी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सीमा महंत, ब्लॉक सचिव गोपाल दास साहेब, ब्लॉक कोषाध्यक्ष संतोष दास सहित सतगुरु मानिक गुरु धाम समिति के अध्यक्ष संतोष दास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष तुलसीदास महंत एवं संरक्षक रेशम दास उपस्थित रहे। इसके अलावा सुखिदास, महादेव दास, बेलकछार सोसायटी अध्यक्ष लक्ष्मण दास, देवीदास तथा परसाभाठा सोसायटी अध्यक्ष उर्मिला महंत सहित झंगन बाई, रेखा महंत, पर्मिला महंत और राजकुमारी महंत समेत समाज के संत एवं पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान आगामी बैठक की तिथि भी घोषित की गई। समाज के पदाधिकारियों के अनुसार अगली बैठक 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें जिला चुनाव से संबंधित आगे की तैयारियों एवं आवश्यक निर्णयों पर चर्चा की जाएगी।