(भिलाई) हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 179 वें सप्ताह के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों शिवनाथ नदी घाट मुक्ति धाम शिव दुर्गा मंदिर के आसपास साफ सफाई कर फूल के पौधों का पौधारोपण किया गया एवं पूर्व में ट्री गार्ड में लगाए गए पौधे की निंदाई गुड़ाई कर देखभाल की। श्री मनोकामेश्वर मंदिर भिलाई नगर मे पानी पाउच, गुटखा पाउच, पानी बोतल, को इकट्ठा कर सदस्यों द्वारा मंदिर एवं मंदिर के तालाब के आसपास सफाई की एवं आसपास फैले कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया एवं इस समाचार के माध्यम से शराब पीने वालों से निवेदन करते हैं कि सार्वजनिक स्थलों, मंदिर परिसर, गार्डन, नदी, तालाब आदि स्थानों पर शराबखोरी कर गंदगी न फैलाएं।तालपुरी भिलाई में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ प्रभारी कुंवर सिंह देशमुख के नेतृत्व में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा मित्रता दिवस के अवसर पर पौधे एवं पौधे के बीजों का रोपण किया गया।इस दौरान जब देशमुख जी ने बच्चों से कहा पानी गिर रहा है जल्दी पौधा रोपण करिए इस पर नन्हा छात्र अक्षत ने कहा कोई बात नहीं हमें बरसात से कोई फर्क नहीं पड़ता है भले हम भींग जाएं लेकिन ये पानी पौधों को मिलेगा जो पौधों के लिए जरूरी है।रिसाली सेक्टर भिलाई के दशहरा मैदान में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया एवं पौधारोपण किए गए पौधे की देखभाल की।मैदान में भारी मात्रा में फैले कचरे को उठाकर निर्धारित स्थान पर डंप किया।शिव पार्वती धाम बालोद,शिव मंदिर महाकाल सुरेगॉंव,शिव दुर्गा मंदिर भिलाई ,कपिश्वर धाम भिलाई, ग्राम अंजोरा दुर्ग गाजर घास उन्मूलन के अंतर्गत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गाजर घास को जड़ से उखाड़ कर नष्ट किया गया।इसी कड़ी में महादेव घाट,शिव मंदिर रायपुर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ सदस्यों द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। कचरे को निर्धारित स्थान पर डंप किया।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम द्वारा इन सभी स्थानों से झिल्ली, कागज, खाद्य पदार्थ के रेपर, प्लास्टिक चम्मच, पानी पाउच, पानी प्लास्टिक बाटल, गुटखा पाउच,जूठा दोना पत्तल, शराब की बोतल,डिस्पोजल,पूजा हवन सामग्री जिसे श्रद्धालु लोग नदी में ठंडा करते हैं आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया।दुर्ग शिवनाथ नदी एवं समाचार पत्रों के माध्यम से किसी भी जगह के नदी में स्नान करने आए लोगों से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम विगत पांच वर्षों से स्वयं एवं समाचारपत्रों के माध्यम से निवेदन करते आ रही है जिससे जागरूक होकर लोग नदी में तैरते कचरे को निकाल कर घाट में सुरक्षित स्थान पर रख रहे हैं जिसे नगर निगम प्रशासन कचरे को उठाकर ले जा रही है उम्मीद है हमेशा ऐसे ही कचरे को उठाकर ले जाएगी।इस नदी,मंदिर में आए लोगों को कचरा इधर उधर न फेंक कर निर्धारित स्थान में डालने के लिए जागरूक किया एवं सभी स्थानों पर आए लोगों को बैनर,नारे, स्लोगन, कविता के माध्यम से नदी,तालाब परिसर, मंदिर परिसर, सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता बनाए रखने, जल-संरक्षण, नशामुक्ति, गाजर घास उन्मूलन, पौधारोपण एवं तालाब, नदी के पानी को साफ सुथरा रखने की अपील की।नदी परिसर में लगे पौधों की देखभाल कर सफाई पश्चात "जल है तो बल है।" "जल ही जीवन धारा है, जिसने हमें संवारा है।" "जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ।" "पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियॉं बरसाओ।" "नशे का होना आदी, घर परिवार की है बर्बादी।" " जितने काटोगे पेड़ उससे अधिक हम लगाएंगे। जमीन कम पड़ेगी तो क्या हुआ आसमान में भी उगाएंगे।।" नारे के द्वारा लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण , पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति,गाजर घास उन्मूलन के लिए जागरूक किया।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने कहा स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम हर वर्ष गर्मी पूर्व एवं बरसात में गाजर घास उन्मूलन पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है, किसी वर्ष निगम प्रशासन भी हमारे साथ होती है। हर वर्ष तालाब में कुंड निर्माण के लिए समाचार पत्रों के माध्यम से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा निवेदन किया जा रहा है,आज भी इस समाचार के माध्यम से यह निवेदन किया जा रहा है।साफ-सफाई होने के बाद तालाब में पानी भरना उचित होता है। जिससे पानी साफ सुथरा रहता है। पौधारोपण एक निर्धारित स्थान पर करना चाहिए, जिससे भविष्य में उसे काटना न पड़े और आवाजाही में आम जनता को परेशानी न हो। पौधारोपण आठ फीट ऊंचाई के ट्री गार्ड में करना चाहिए तभी पौधे को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा पाएगा जिससे पौधा जल्दी बड़ा होगा और देखभाल में भी आसानी होगी। सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे कम से कम पूजन सामग्री का उपयोग करें ताकि नदी, तालाब में कम सामग्री ठंडा हो जिससे दुर्गंध, गंदगी न होगी।क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। "स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल"। मैं इस समाचार के माध्यम से दुर्ग निगम प्रशासन से निवेदन करता हूं कि इस शिवनाथ नदी मुक्ति धाम महमरा एनिकेट जोकि वार्ड नंबर 35 में आता है यहां नहाने के लिए आते हैं वें रोज़ नदी के घाट में बहुत सारा कचरा निकाल कर रखे हैं उसे तत्काल उठाकर निर्धारित स्थान पर डंप कर दें।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती थनेश्वरी हरदेल ने कहा स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं कचरा,गंदगी उठाकर एवं पौधारोपण कर स्वच्छता ,जल संरक्षण, पौधारोपण नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं गाजर घास उन्मूलन अभियान कर समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने का कार्य कर रही है।आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण, नशामुक्ति, पौधारोपण एवं गाजर घास उन्मूलन का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा प्रति वर्ष बरसात में गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाती है वो भी उसे जड़ से उखाड़ कर नष्ट करती आ रही है जिससे उस स्थान पर दुबारा न उग सके। ऐसा करने से कई स्थानों पर गाजर घास में बहुत कमी आई है।
इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल, टीनल हरदेल, चितरंजन दुर्गा देशमुख,भानु शंकर बेलचंदन,गिरिश सुकतेल, राजेंद्र साहू,कार्तिक राम चंद्राकर, भानु सिंह साहू, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे, सरोज टहनगुरिया, डेरहा देशमुख, टिकेंद्र हरदेल बालोद से,भागीरथी सिन्हा, तालपुरी प्रभारी कुंवर सिंह देशमुख, समृद्धि, शीशा, जानवी,बबली,प्रिया, अवनी देशमुख,दिवांशी सिंह,अक्षत, दाऊ लाल बघेल,दुर्योधन साहू, राजेश कुमार, नरेंद्र देशमुख, विजय कुमार सिंह, तरुणा देशमुख, प्रीति,खुशी, रायपुर महादेव घाट से शंकर गुंडे एवं अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।