महासभा के विस्तार, सदस्यता अभियान और संगठन मजबूती को लेकर हुआ मंथन, 7 आजीवन सदस्यों ने ली सदस्यता

चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) अखिल भारतीय सतनामी महासभा की जिला स्तरीय बैठक 13 सितंबर को महंत बाड़ा, बिलासपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ राजमहंत दशरथ खांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी राजमहंत राजनारायण निराला तथा सहयोगी जिला महंत टीकमसिंह के नेतृत्व में संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में महासभा के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार, केंद्रीय मुख्यालय बिलासपुर के गठन, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान एवं कोर कमेटी के गठन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिल्ली एवं हरियाणा के गुरुग्राम में प्रस्तावित प्रवास की जानकारी भी पदाधिकारियों को दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ राजमहंत दशरथ खांडे ने संगठन की एकजुटता और विस्तार पर जोर दिया। राष्ट्रीय सचिव राजमहंत जे.पी. कौशले, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजमहंत लालचंद मोहले, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजमहंत पंडित भुलाऊं राम कुर्रे सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

*सात सदस्यों ने ग्रहण की आजीवन सदस्यता*

बैठक में रामकुमार बंजारे, गज्जू राम आगरे, कमल प्रसाद टंडन, राजकुमार रात्रे, अजय बंजारे, जगन्नाथ प्रसाद लहरे एवं पंडित अलख राम गेंदले ने अखिल भारतीय सतनामी महासभा की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इससे संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

इस अवसर पर जिला प्रभारी राजनारायण निराला ने बताया कि इस माह के अंत तक जिला टीम का गठन कर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में जिला महंत सुखी राम अनंत, गंगा राम लहरे, अधिवक्ता दिनेश लहरे, कोमल कुर्रे, भंडारी कमल टंडन, अधिवक्ता आर. मनीष, रामकुमार पाटले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

  उपरोक्त जानकारी जे पी कौशले राष्ट्रीय सचिव राज मंहत ने दिए।