🔹 गुम हुए चांदी के कड़े की सूचना पर राजनांदगांव पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई।

🔹 पुलिस की तत्परता से गुम हुआ चांदी का कड़ा कीमती लगभग 30 हज़ार बरामद कर वास्तविक स्वामी योगेश साहू को लौटाया गया।

🔹 राजनांदगांव पुलिस द्वारा कड़ा स्वामी योगेश साहू को किया गया सुपुर्द।

🔹 कड़ा वापस मिलने पर प्रार्थी के चेहरे पर लौटी मुस्कान।

🔹 प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं राजनांदगांव पुलिस का जताया आभार।

दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(राजनांदगांव) गणेश विसर्जन झांकी के दौरान योगेश साहू का चांदी का कड़ा गुम हो गया था।इसकी सूचना प्राप्त होते ही राजनांदगांव पुलिस द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए गुम हुए कड़े की तलाश की गई।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं प्रयासों से गुम हुआ चांदी का कड़ा बरामद कर लिया गया।इसके पश्चात राजनांदगांव पुलिस द्वारा चांदी का कड़ा उसके वास्तविक स्वामी योगेश साहू को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। अपना कीमती सामान वापस मिलने पर योगेश साहू के चेहरे पर खुशी और मुस्कान लौट आई।


उन्होंने पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं राजनांदगांव पुलिस का साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया।