चितरंजन कुमार प्रसाद रिपोर्टर कटघोरा कोरबा

(कोरबा)भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत कटघोरा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता सुनील कुमार कुर्रे को मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से की गई है। साथ ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के अनुमोदन और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर यह जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश लहरे ने सुनील कुमार कुर्रे को मंडल अध्यक्ष का पद सौंपते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सुनील कुमार कुर्रे पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।

सुनील कुमार कुर्रे लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद सुनील कुमार कुर्रे ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।