(बिलासपुर) धान की उपज बेचने के लिए गाड़ी किराए पर लेने और कई किलोमीटर दूर जाने की परेशानी से अब सरसेनी सहित बकरकुदा और मटिया के किसानों को राहत मिलेगी। मस्तूरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सरसेनी में इस खरीफ सीजन से नया धान खरीदी केंद्र खोला जा रहा है। केंद्र से तीनों गांवों के 784 किसानों को नजदीक में ही धान बेचने की सुविधा मिलेगी। इनमें 766 पुराने और लगभग 18 नए पंजीकृत किसान शामिल हैं। क्षेत्र के अधिकांश किसान छोटे कृषक हैं, जिनके लिए परिवहन खर्च में कमी बड़ी राहत होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के साथ ही धान बिक्री की सुविधा उनके नजदीक उपलब्ध कराने के लिए उपार्जन केंद्रों का विस्तार कर रही है। किसानों को धान का प्रति क्विंटल 3,100 रुपए मूल्य दिलाने की प्रतिबद्धता के साथ बिलासपुर जिले में 14 नए धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जिले के 140 पुराने और 14 नए केंद्रों को मिलाकर अब कुल 154 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। इससे किसानों की दूरी घटेगी और धान परिवहन में लगने वाले खर्च तथा समय की बचत होगी।
ग्राम पंचायत सरसेनी की सरपंच आंचल नारायण सोल्डे ने बताया कि सरसेनी के किसानों को अब तक धान बेचने के लिए लगभग आठ किलोमीटर दूर जैतपुर जाना पड़ता था। छोटे किसानों को अपनी सीमित उपज ले जाने के लिए भी गाड़ी किराए पर करनी पड़ती थी। सरसेनी में केंद्र खुलने से आसपास के गांवों के किसानों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।सरसेनी के किसान मालिक राम कैवर्त ने बताया कि जैतपुर तक धान पहुंचाने में भाड़े के साथ काफी समय भी लगता था। गांव में ही खरीदी की सुविधा मिलने से अब धान बेचना आसान होगा। खेती की अन्य जरूरतों के लिए भी किसानों का समय बचेगा।
मटिया के किसान राधेश्याम चंदेल ने बताया कि उन्हें धान बेचने के लिए जैतपुर तक लगभग 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। उपज पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था करना और उसका किराया देना छोटे किसानों के लिए खर्च का बड़ा कारण था। अब पास में ही खरीदी केंद्र खुलने से यह परेशानी कम होगी। उन्होंने इस सुविधा पर खुशी व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया । नया धान खरीदी केंद्र सरसेनी सेवा सहकारी समिति मर्यादित के अधीन संचालित होगा। समिति का पंजीयन क्रमांक 805 तथा संबद्ध सहकारी बैंक शाखा मल्हार है। इस खरीफ सीजन में धान खरीदी लगभग 15 नवंबर से शुरू होने की संभावना है। सरसेनी में नया केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों के लिए अपनी मेहनत की उपज बेचना अधिक सुगम होगा।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।