चित्रोपल की नगरी शिवरीनारायण में 15 अगस्त को महाविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

(शिवरीनारायण)आजादी के 80वें वर्षगांठ के अवसर पर श्री महंत लाल दास महाविद्यालय, शिवरीनारायण, चित्रोत्पल की नगरी में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मति शेष राज हरबंश विधायक पामगढ़ उपस्थित रहे। वहीं महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव सहित सेना से सेवा निवृत्त, एवं राजमहंत जे.पी. कोसले ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर राज मंहत जे पी कोसले का शाल, श्रीफल एवं भगवान श्रीराम जी का तेल चित्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में राष्ट्रभक्ति, शिक्षा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सदैव सजग रहने का आह्वान किया। समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।