क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

धनेश देवांगन बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ

(कोरबा-बांकीमोंगरा) गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडालों में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश का दर्शन एवं पूजन किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की।

विकास झा ने शांतिनगर स्थित सामुदायिक भवन में विराजे भगवान गणेश के दर्शन किए। इसके बाद शक्ति राजू सैनी के घर के पास स्थापित गणेश प्रतिमा, वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद प्रमिला सायतोड़े के घर के समीप, गजरा साइड तथा वार्ड क्रमांक 14 कॉलोनी में वीरेंद्र के घर के समीप आयोजित गणेश उत्सव में शामिल हुए।

इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा के साथ वार्ड क्रमांक 16 घुड़देवा बस्ती में गौरी केंवट के घर के समीप आयोजित गणेश उत्सव में पूजा-अर्चना की। वहीं वार्ड क्रमांक 17 घुड़देवा मुख्य चौक पहुंचकर भगवान गणेश का दर्शन किया।

इस दौरान गणेश उत्सव समितियों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। पंडालों में गणेश जी के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

विकास झा ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश उत्सव आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश देता है।