सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(रायपुर)भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में जनसेवा, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री श्री हसिया खुटे द्वारा जारी निर्देशानुसार, प्रदेश में 5 जून 2026 से 21 जून 2026 तक “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

इस अभियान के सफल संचालन एवं प्रचार-प्रसार हेतु एक समिति का गठन किया गया है। समिति में चन्द्र प्रकाश सूर्य को संयोजक तथा राजेन्द्र नागवंशी,पद्मेश्वरी वर्मा, गुरु दयाल पटेल एवं मोहरलाल गिलहरे को सदस्य बनाया गया है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। अभियान के माध्यम से इन उपलब्धियों की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाई जाएगी तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।

प्रदेशभर में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।