सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज

(राजनांदगांव) प्रार्थिया द्वारा दिनांक 09.09.2026 को थाना बसंतपुर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी करण यादव, निवासी चौखड़ियापारा, राजनांदगांव द्वारा यह जानते हुए कि पीड़िता नाबालिग है, उसके साथ कथित रूप से जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। उक्त घटना के परिणामस्वरूप पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई।


रिपोर्ट के अनुसार, अपराध से बचने के उद्देश्य से आरोपी द्वारा दिनांक 09.09.2026 को पीड़िता से विवाह किए जाने की बात भी सामने आई।


प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 416/2026, धारा 65(1), 87 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


🔹 पुलिस की त्वरित कार्यवाही : प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्राप्त हुए।


निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी के संभावित लुकने-छिपने के ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।


पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप मामला दर्ज होने के महज 03 घंटे के भीतर आरोपी करण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना के संबंध में अपराध स्वीकार किए जाने की बात सामने आई।


विवेचना में आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध की धाराओं के अंतर्गत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


🔹 बसंतपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई : नाबालिग बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को लेकर बसंतपुर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


आरोपी का नाम : करण यादव, पिता ओमप्रकाश यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी चौखड़ियापारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)


सराहनीय भूमिका : उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन, सउनि. डेमिन साहू, प्र.आर. किशोर यादव, कुश बघेल एवं ललित रावटे की सराहनीय भूमिका रही।