(बिलासपुर) भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा अपोलो चौक, लिंगियाडीह में नवनिर्मित रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर पूजा विधानी ने की। इस अवसर पर कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसईसीएल के वित्तीय सहयोग से छात्राओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए प्रोजेक्ट आरोग्य का भी शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनांट की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर नवनिर्मित रेडक्रॉस मेडिकल शॉप का विधिवत लोकार्पण किया तथा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
आम नागरिकों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराना सराहनीय पहल: विधायक शुक्ला -
मुख्य अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जनहित एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सुलभ एवं किफायती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। इससे विशेष रूप से जरूरतमंद लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने दुर्घटनाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेडक्रॉस मेडिकल शॉप, लिंगियाडीह में बॉडी फ्रीजर एवं फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध कराने की बात कही। महापौर पूजा विधानी ने रेडक्रॉस सोसायटी के जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लिंगियाडीह में रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को सस्ती एवं सुलभ दवाइयां उपलब्ध होंगी। उन्होंने इस पहल के लिए रेडक्रॉस सोसायटी को शुभकामनाएं देते हुए शहर के सभी जोन में ऐसी सुविधाओं का विस्तार करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रेडक्रॉस सोसायटी की जनकल्याणकारी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस मानव सेवा की भावना से कार्य करने वाली संस्था है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़कर जनसेवा के कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की।
प्रोजेक्ट आरूग से छात्राओं को मिलेगी मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की जानकारी -
कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा एसईसीएल के वित्तीय सहयोग से प्रारंभ किए जा रहे प्रोजेक्ट आरूग का भी विधायक सुशांत शुक्ला ने शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत शालेय छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों, उनके समाधान एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया जाएगा। साथ ही छात्राओं को सेनेटरी पैड का वितरण भी किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे स्वयं जागरूक होने के साथ अपनी बहनों एवं आसपास की महिलाओं को भी मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के संबंध में जानकारी दे सकें। इस अवसर पर एसईसीएल बिलासपुर के सीएसआर सलाहकार श्री सी.एम. वर्मा ने परियोजना की सराहना की।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य सुरेंद्र कुमार ने संस्था की प्रमुख गतिविधियों एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने नवनिर्मित रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की उपयोगिता और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव डॉ. शुभा गरेवाल, नोडल अधिकारी डॉ. एम.ए. जीवानी, जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना, सहायक कलेक्टर आदित्य पांडे, प्रबंध समिति के सदस्य सुरेंद्र कुमार, राजीव अवस्थी, अमरजीत सिंह दुबा, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य तिलक साहू, पार्षद रेखा सूर्यवंशी, पार्षद जय वाधवानी, एल्डरमैन भगवती साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, पुरुषोत्तम पटेल, शैलेश देवांगन एवं जगेंद्र कश्यप सहित रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक लिंगियाडीह में रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ रहे। कार्यक्रम के अंत में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य प्रतिनिधि एवं प्रबंध समिति सदस्य श्री बृजेंद्र शुक्ला ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।