देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा) राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा के आह्वान पर विभिन्न न्यायसंगत मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल 36वें दिन भी जारी रही। धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष मिथलेश पटवारियों की हड़ताल 36वें दिन भी जारी, समर्थन में कल कोरबा में निकलेगी कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की विशाल आक्रोश रैली

सहित जिले के बड़ी संख्या में पटवारी उपस्थित रहे। लंबे समय से जारी आंदोलन को अब अन्य कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है।

पटवारियों के आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक (आरआई) संघ ने एक दिवसीय आकस्मिक अवकाश लेकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बेदराम कौशिक सहित जिले के समस्त राजस्व निरीक्षक धरना स्थल पर उपस्थित रहे और एकजुटता का संदेश दिया।


इधर, पटवारियों के शांतिपूर्ण आंदोलन तथा उनके विरुद्ध की जा रही दमनात्मक कार्रवाइयों के विरोध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रदेशव्यापी आक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में 18 नवंबर 2026 को कोरबा में विशाल आक्रोश रैली निकाली जाएगी।


रैली दोपहर 1 बजे घंटाघर चौक स्थित धरना स्थल से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। फेडरेशन के बैनर तले आयोजित इस रैली में पटवारी संघ की मांगों का समर्थन करने के साथ ही कर्मचारियों के विरुद्ध की जा रही दमनात्मक कार्रवाइयों को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई जाएगी।


राजस्व पटवारी संघ ने जिले के समस्त कर्मचारी-अधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।