धनेश देवांगन बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ 

(कोरबा-बांकीमोंगरा) नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत कबीर चौक स्थित कबीर भवन में बीते गुरुवार, 19 मार्च 2026 को सत्य निजनाम बोध संस्थान द्वारा भव्य संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सोनी विकास झा ने परम पूज्य सतगुरु सत्य कबड्डी दास जी एवं परम पूजनीय माता सत्य लीला देवी जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य और कबीर साहब के विचार समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं।


सम्मेलन में उपस्थित समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सोनी विकास झा का पुष्प माला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया। इस सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सोनी विकास झा ने कहा कि समाज द्वारा दिए गए इस मान-सम्मान के लिए मैं सदैव आभारी रहूँगी। कबीर साहब की शिक्षाएं हम सभी के जीवन में समरसता और सत्य का मार्ग प्रशस्त करती हैं।


उक्त कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा के साथ वार्ड क्रमांक 10 पार्षद व पीआईसी मेंबर प्रमोद सोना , वार्ड क्रमांक 12 पार्षद व पीआईसी मेंबर प्रमिला सायतोड़े , वार्ड क्रमांक 28 पार्षद व पीआईसी मेंबर श्रवण यादव ,महिला मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि साहू , नकुल पटेल, अनूपम दास सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।