ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 45 दिन और शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 25 दिन बाद कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग

कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

      (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं को सुव्यवस्थित रुप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के संबंध में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने गैस एजेंसी संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में गुरुवार को आयोजित बैठक में बताया गया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस का स्टाक सभी वितरक एजेंसियों के पास पर्यांप्त मात्रा में उपलब्ध है। कलेक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति, बुकिंग नियमों और अवैध व्यावसायिक उपयोग पर कड़ाई से कार्रवाई के निर्देश दिए। एजेंसी संचालकों ने बताया कि साफटवेयर के अनुसार उपभोक्ता केवल निश्चित अवधि के बाद ही अगली रिफिल बुक कर सकते है।

   बैठक में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रो के उपभोक्ता रिफिल प्राप्ति के 45 दिन बाद और शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 25 दिन बाद बुकिंग कर सकतें हैं। निर्धारित अवधि से पूर्व की बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलें में गैस सिलिंडरो की कोई कमी नहीं है। सभी एजेंसियों को स्टाक की उपलब्धता और रिफिल दर अपने परिसर में स्पष्ट रुप से प्रदर्शित करने और आयल कंपनियों को समय पर राशि प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि घरेलू सिलिंडरों के व्यावसायिंक उपयोग होने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे एवं खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल भी उपस्थित थे।