सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(बालोद)प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद में 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिला एवं बाह्य न्यायालयों के महिला न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुख्य अतिथि श्यामलाल नवरत्न द्वारा समस्त उपस्थित महिला न्यायिक अधिकारियों एवं महिला कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन समानता के लिये संघर्ष कर रहे नारी शक्ति का सम्मान करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और स्नेह प्रकट करने का अवसर है।

शास्त्रों में भी कहा गया है कि जहाँ नारियों की पूजा होती है, वहाँ देवताओं का वास होता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल कर किया गया। इस अवसर राष्ट्रगान तथा राज्यगीत ‘‘अरपा पैरी के धार‘‘ भी सम्मान के साथ महिला कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सतप्रीत कौर छाबड़ा,श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अंगेश्वरी गोस्वामी, स्टेनोग्राफर द्वारा संबोधन प्रस्तुत किया गया। महिला न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस मौके पर गीत, कविता, हास्य एवं नाट्य की प्रस्तुति की गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एफटीसी ताजुद्दीन आसीफ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि 08 मार्च को दुनिया भर में इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षो और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिये हैं। इस अवसर पर उपस्थित योग ट्रेनर डाॅ. रंजिता उपाध्याय ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए महिलाओं को योग करने हेतु प्रेरित किया तथा योग के टिप्स भी बताये। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार सोनी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कु. भारती कुलदीप, सचिव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, डौंडीलोहारा सतप्रीत कौर छाबड़ा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, दल्लीराजहरा श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्टेªट द्वितीय श्रेणी हीरा सिन्हा, होमिन लक्ष्मी साहू, प्रशासनिक अधिकारी श्री उदेराम नेताम, देवलाल चैधरी, डिप्टीचीफ लीगल डिफेंस कौंसिल, लेखापाल सुजीत कुमार साहू, जिला नाजिर संदीप गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ कर्मचारी अंगेश्वरी गोस्वामी, स्टेनोग्राफर ग्रेड-1, उषा पिस्दा, रीडर ग्रेड-3, गुंजन बघेल, रीडर ग्रेड-3, उमा देवांगन, सहायक ग्रेड-2, अल्का देवांगन, देयक लिपिक, सोनाली बुराडे, आंफिस टायपिस्ट, प्रीति मंडावी, निष्पादन लिपिक, मेनका साहू, रीडर ग्रेड-3, कु. प्रीति साहू, स्टेनोग्राफर, कु. धनेश्वरी साहू, देवश्री देवांगन, हेमलता राठिया, सुलक्षणा ठाकुर, स्टेनोग्राफर, उमेश्वरी, कु. निरूपा खाखा, कु. हेमलता साहू, प्रस्तुतकार, कु. योगिता, अंजली, रानी नेताम, कु. लक्ष्मी साहू, कु. अर्चना साहू, कु. प्रियंका, कु. दीप्ति, कु. जीतू महंत, रेणुका देवांगन, अमरीका, मेनका निर्मलकर, मंगलीन बाई सेमरे, हेमलता, तनुजा नेताम, रीतु राणा, आमना बेगम, ललिता चुरेन्द्र, प्रीति साहू, कु. नीलम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन न्यायिक मजिस्टेªट हीरा सिन्हा तथा होमिन लक्ष्मी साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कु. भारती कुलदीप द्वारा आभार व्यक्त किया गया।