(कोरबा)विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम कोरबी एवं आसपास के 35-40 गांवों में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने 28 जुलाई 2026 को कोरबी बस स्टैंड में चक्काजाम करने का निर्णय लिया था। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोड़ी उपरोड़ा तथा बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी मनोज कुमार बंजारे की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिजली विभाग की ओर से ई. शेखर सोनी, एई दिनेश पालके, जेई अंजू, जेई पसान सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विस्तृत चर्चा के बाद विभाग ने प्रमुख मांगों पर चरणबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने फिलहाल 28 जुलाई का प्रस्तावित चक्काजाम स्थगित करने का निर्णय लिया।
बैठक में हुए प्रमुख निर्णय
1. 35-40 गांवों में प्रत्येक दो गांव के बीच 24 घंटे के भीतर एबी स्विच लगाए जाएंगे।
2. कोरबी लाइनमैन की स्थानीय स्तर पर 15 दिनों के भीतर नियुक्ति/बदलाव किया जाएगा।
3. रोदे-कोरबी सब स्टेशन के लिए स्थायी जूनियर इंजीनियर की मांग शासन स्तर पर भेजी गई है।
4. कोरबी-चोटिया के बीच 11 केवी की नई विद्युत लाइन बिछाई जाएगी।
5. कोरबी-रोदे सब स्टेशन का लोड कम करने के लिए मोरगा सब स्टेशन से आधे गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
6. सिरमिना से कोरबी-रोदे 33 केवी लाइन की समस्या का शीघ्र निराकरण कटघोरा संभाग द्वारा कराया जाएगा।
7. चोटिया से बनिया परला 11 केवी लाइन के बीच बांस कटाई के लिए सर्वे कराया जाएगा।
8. कोरबी टाउन के लिए रोदे सब स्टेशन से अलग विद्युत सप्लाई 30 दिनों के भीतर शुरू की जाएगी।
9. विजयडांड-सेन्हा क्षेत्र को पसान सब स्टेशन से जोड़ने का शेष कार्य चार माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
10. चोटिया-रोदे के बीच 132 केवी लाइन स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कोरबी क्षेत्र को 33 केवी की बेहतर एवं स्थायी विद्युत आपूर्ति मिल सके।
बैठक के अंत में ई. शेखर सोनी ने ग्रामीणों की मांगों को जायज बताते हुए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रस्तावित चक्काजाम फिलहाल स्थगित कर दिया।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।