(सारंगढ़-बिलाईगढ़)अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुधवार को आशा निकेतन वृद्धाश्रम का माहौल आत्मीयता और अपनत्व से भरा नजर आया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वृद्धजनों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
इस दौरान विभिन्न समाजों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी वृद्धजनों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनकी आवश्यकताओं के लिए सहयोग के हाथ बढ़ाए। कार्यक्रम में 800 से अधिक लोगों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने औपचारिकताओं से अलग वृद्धजनों के बीच समय बिताया। उन्होंने बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ कैरम भी खेला। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने वृद्धजनों के साथ बैठकर भोजन किया। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर वृद्धजनों में भी उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने सहजता से उनसे अपनी बातें साझा कीं।
बुजुर्गों का सम्मान और देखभाल परिवार व समाज की जिम्मेदारी : कलेक्टर
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। माता-पिता और दादा-दादी की देखभाल तथा उनका सम्मान करना परिवार की जिम्मेदारी है। वृद्धजनों की सेवा पूरी संवेदनशीलता और सेवाभाव से होनी चाहिए तथा उनकी आवश्यकताओं और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
कलेक्टर ने कहा कि आशा निकेतन में निवासरत वृद्धजनों के लिए शासन द्वारा आवास, भोजन और स्वास्थ्य परीक्षण सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस जैसे आयोजन केवल सम्मान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को यह संदेश भी देते हैं कि परिवार और समाज में बुजुर्गों के अनुभव का सम्मान करते हुए उनके साथ आत्मीय संवाद बनाए रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य शिविर में 220 वृद्धजनों की हुई जांच
कार्यक्रम के साथ आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के शिविर का अवलोकन कर वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में करीब 220 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। अतुल्य वेलनेस सेंटर द्वारा भी शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
वृद्धजनों के सम्मान और सहयोग के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। केशरवानी समाज एवं वी क्लब द्वारा वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल भेंट किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष श्री अजय बंजारे द्वारा दो सामुदायिक कुर्सियां प्रदान की गईं। अग्रवाल समाज ने मिष्ठान एवं वस्त्र वितरित किए, वहीं परशुराम सेवा समिति द्वारा 50 श्रीफल प्रदान किए गए। अन्य सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों ने भी वृद्धजनों की जरूरतों के अनुरूप सहयोग किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, ज्योति पटेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम नायक, समाज कल्याण विभाग के विनय तिवारी, भुवन मिश्रा, विनोद भारद्वाज, निखिल पानी, जगन्नाथ केशरवानी सहित विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि, आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वृद्धजन एवं नागरिक उपस्थित रहे।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।