सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा)विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम तनेरा स्थित हाई स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसे ग्राम पंचायत की सरपंच प्रमिला मरपच्ची ने संपन्न किया। इस अवसर पर भूतपूर्व सरपंच, वर्तमान उपसरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

9 वी कक्षाओं के छात्राओं सायकिल वितरण होने पर छात्राओं में खुशी नजर आयी।

छात्राओं में घर स्कूल और स्कूल से घर समय पर पहुंचने पढ़ाई समय पर करने कि उत्सुकता दिखाई थी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सोहन सिंह कैवर्त ने की। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर हाई स्कूल प्राचार्य एम.एस. राज, व्याख्याता बसंत कुमार लाठरे, रामकरण प्रसाद कश्यप, प्रियंका सिंह, कोमल सिंह कंवर, संतोष कुमार मधुकर, शिक्षक चन्द्र कुमार धिरही, बजरंग प्रसाद आदित्य, मनोज कंवर सहित, शिक्षिका सरीता कुर्रे शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।