देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा) बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में “बच्चे रहें स्वस्थ” योजना के अंतर्गत स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में आयोजित होगा। कार्यक्रम के तहत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बच्चों का निशुल्क चिकित्सकीय स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उनकी आयु के अनुरूप उपयोगी आहार-विहार की जानकारी बच्चों एवं अभिभावकों को दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों के लिए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने अभिभावकों से बच्चों को कार्यक्रम में लाने की अपील की है। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के लिए निर्धारित समय प्राप्त करने हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है। समय पूर्व निर्धारित कराने का उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों को अनावश्यक प्रतीक्षा से बचाना है।