सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा)विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत सरमा में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरमा के सरपंच शिवकुमार उईके ने विधिवत ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान पंचायत परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। ग्रामीणों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच राहुल गुप्ता, सचिव शेर सिंह, रोजगार सचिव राजकुमार, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें स्वतंत्रता के मूल्यों को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।


ग्राम पंचायत में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रहित में सदैव योगदान देने का संकल्प लिया।