चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर ) ग्राम पंचायत पंधी में 2 अक्टूबर गाँधी जयन्ती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सरपंच वीरेंद्र साहू ने बापू के द्वारा जनहित देशहित में दिए कार्यों का स्मरण कराते महान पुरुष बताया। समाज सेविका अलका लकड़ा ने बापू का संदेश बताते महिलाओं को स्वच्छता पर जोर दी। इस अवसर पर पधारे समाजसेवी साखन दर्वे ने महात्मा गांधी का जीवन दर्शन कराते कहा कि सत्यप्रियता बापू सदैव स्वच्छता के पक्षधर थे वे स्वयं अपने आसपास की सफाई किया करते थे और जन जन को प्रेरणा दिय, स्वच्छता ही हमारी जीवन शैली होनी चाहिए। बापू का सपना - स्वच्छ रहे भारत अपना का नारा दिया। इस कार्यक्रम का संचालन पंचायत सचिव राजकिशोर रात्रे ने किया। इस अवसर पर पंचगण अब्दुलअयुग खान, श्रवण सूर्यवंशी,लवकुमार यादव , सुनीता केवट, उषा ध्रुव के अलावा दिलीप साहू उमेन्द्र वर्मा, सुमेन्द्र, राजेंद्र वर्मा, केदार गिरी गोस्वामी,तीरथ बाई सूर्यवंशी, राजकुमारी, सीता बाई, शिवकुमारी, महेश्वर सिंह, कोलबाहरा केवट, प्रकाश चौहान (कोटवार)सहित ग्रामीण जान उपस्थित थे।