कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में किसानों को एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से विशेष पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 17 जुलाई से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित कर शेष किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन कराया जाएगा।   

      इस संबंध में कलेक्टर विजय दयाराम के ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिले में ऐसे किसानों का पंजीयन कराया जाएगा जिनका एग्रीस्टैक पोर्टल पर बकेट क्लेम लंबित है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों की पहचान कर उनका पंजीयन पूर्ण कराएंगे, ताकि वे शासन की कृषि कल्याणकारी योजनाओं, अनुदान एवं अन्य सुविधाओं का समय पर लाभ प्राप्त कर सकें।

      कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित ग्राम पंचायतों में समय पर उपस्थित होकर पंजीयन कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं तथा किसी भी पात्र किसान का पंजीयन शेष न रहे। उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर एग्रीस्टैक पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य कराएं।