भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी में एक-एक पद

धनेश देवांगन बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ

(कोरबा) जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोरबा द्वारा दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों के अस्थायी नियोजन के लिए 10 अक्टूबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। विभिन्न छह विषयों में एक-एक अतिथि शिक्षक का चयन किया जाएगा।

सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक होगा पंजीयन

अभ्यर्थियों का पंजीयन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। इंटरव्यू का आयोजन एसईसीबी, कोरबा स्थित हिंदी माध्यम विद्यालय में किया जाएगा।

60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर और बी.एड. अनिवार्य

संबंधित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर, बी.एड. तथा विद्यालय में पीजीटी के रूप में कम से कम 7 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।

डेमो अध्यापन और साक्षात्कार से होगा चयन

चयन प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के अंकों के साथ डेमो अध्यापन और संरचित साक्षात्कार शामिल होगा।

₹ 35 हजार प्रतिमाह मिलेगा मानदेय

चयनित अतिथि शिक्षक को निर्धारित शर्तों के अधीन अधिकतम 10 माह तक ₹35,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के समय मूल प्रमाण-पत्र, स्वप्रमाणित प्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान-पत्र और निर्धारित आवेदन प्रारूप साथ लाना होगा।

वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत दिशा-निर्देश

विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रारूप korba.gov.in वेबसाइट तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी के अपात्र पाए जाने या गलत जानकारी सामने आने पर उसकी अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।