कोरबा में जिला स्तरीय “योगा इन साड़ी” प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभागियों ने किया शानदार योग प्रदर्शन

देवेन्द्र कुमार खूटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा)कोरबा में भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और योग को एक साथ जोड़ते हुए कोरबा जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता “Yoga in Saree” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं एवं बालिकाओं ने पारंपरिक भारतीय परिधान साड़ी में विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा, संतुलन, लचीलापन और आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया।


कार्यक्रम का आयोजन कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं ओंकारा योगशाला के संचालक सचिन विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया। प्रतियोगिता को ओंकारा योगशाला द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में श्री शुभम साड़ी, पावर हाउस रोड, कोरबा की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की प्रायोजक बाबिता जैन रहीं। आयोजन में निर्णायक के रूप में किट्टी भाटिया एवं नूतन विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों के योग प्रदर्शन, संतुलन, शारीरिक लचीलेपन, शुद्धता एवं प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।


प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ भारतीय पारंपरिक परिधान साड़ी के साथ योग की सुंदरता एवं सामंजस्य को प्रदर्शित करना था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कठिन से कठिन योगासनों को साड़ी में सहजता से प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रभावित किया।


प्रतियोगिता के परिणाम


🔹 8 वर्ष तक आयु वर्ग

🥇 प्रथम – तृशा बजाज

🥈 द्वितीय – मान्या मित्तल


🔹 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग

🥇 प्रथम – नेहा कंवर

🥈 द्वितीय – नीतू यादव

🥉 तृतीय – रिया यादव


🔹 28 से 35 वर्ष आयु वर्ग

🥇 प्रथम – कनक साहू

🥈 द्वितीय – लक्ष्मी


🔹 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग

🥇 प्रथम – पारुल सरकार

🥈 द्वितीय – मुनिता गुप्ता

🥉 तृतीय – ममता गुप्ता


🔹 अन्य आयु वर्ग

🥇 प्रथम – सरिता अग्रवाल

🥈 द्वितीय – श्रीधर अय्यर

🥉 तृतीय – गायत्री यादव


कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन, आत्मविश्वास और अनुशासित जीवन का माध्यम है। “Yoga in Saree” जैसी प्रतियोगिताएं महिलाओं को अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हुए स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम हैं।


कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं ओंकारा योगशाला के संचालक सचिन विश्वकर्मा ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, सहयोगियों एवं प्रायोजक बाबिता जैन, श्री शुभम साड़ी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक प्रतिभागी विजेता है, क्योंकि उन्होंने योग के माध्यम से समाज को “स्वस्थ नारी, सशक्त नारी और संस्कारवान नारी” का संदेश दिया है।


कार्यक्रम का संदेश


“परंपरा में प्रगति • साड़ी में शक्ति • योग से सशक्त नारी”